छपरा, नवम्बर 10 -- Chapra News: बाइक सवार घायल चंचौरा बाजार के समीप पिकअप की चपेट में आई बाइक, घर में मचा कोहराम पेज तीन की लीड, इसके साथ बनियापुर वाली भी क्लब करें नगरा, एक संवाददाता। मुफस्सिल थाना क्षेत्र के चंचौरा बाजार के समीप मंगलवार को पिकअप की चपेट में आने से बाइक सवार एक बुजुर्ग की मौत हो गई, जबकि दूसरा व्यक्ति घायल हो गया। मृतक की पहचान नगरा थाना क्षेत्र निवासी 67 वर्षीय नागेंद्र प्रसाद उर्फ नगूं जी के रूप में हुई है। घायल की पहचान 38 वर्षीय हरेराम कुमार के रूप में की गई है। परिजनों से मिली जानकारी के अनुसार, नागेंद्र प्रसाद किराना व्यवसायी थे। छठ महापर्व को लेकर वे सामान की खरीदारी करने हरेराम कुमार के साथ बाइक से छपरा जा रहे थे। इस दौरान चंचौरा बाजार के समीप उनकी बाइक पिकअप की चपेट में आ गई। हादसे में दोनों बाइक सवार गंभीर रूप ...