छपरा, नवम्बर 3 -- Chapra News: - खदरा नदी व सहनेवाजपुर-मुरलीपुर घाट पर पसरी है गंदगी - स्थानीय लोगों ने प्रशासन से अविलंब सफाई कराने की मांग की फोटो 4 तरैया बाजार में खदरा नदी स्थित छठघाट पर लगे कचरा का अंबार तरैया, एक संवाददाता। लोक आस्था के महापर्व छठ को लेकर तैयारियां शुरू हो गई हैं, लेकिन तरैया बाजार स्थित खदरा नदी के छठघाट पर कचरे का अंबार लगा हुआ है। वहीं, सहनेवाजपुर-मुरलीपुर स्थित छठघाट भी गंदगी से भरा पड़ा है। घाटों की बदहाल स्थिति से छठ व्रतियों और श्रद्धालुओं को पूजा-अर्चना करने में परेशानी हो सकती है। महापर्व छठ में साफ-सफाई और स्वच्छता का विशेष महत्व है। यह भी पढ़ें- Latehar News: छठ घाट के संपर्क सड़क पर बह रहा गंदा पानी इसके बावजूद छठघाटों पर गंदगी पसरी हुई है। स्थानीय लोगों का कहना है कि छठ पर्व में अब कुछ ही दिन शेष रह गए ...