छपरा, अगस्त 6 -- Chapra News: दाउदपुर (मांझी)। दाउदपुर थाना क्षेत्र के कोहड़ा बाजार गांव में चोरी एवं दुर्व्यवहार के मामले में फरार चल रहे आरोपित को पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया। करीब 15 दिन पूर्व गांव की एक महिला के आवेदन पर कोहड़ा बाजार निवासी विकास कुमार राम के विरुद्ध दाउदपुर थाने में प्राथमिकी दर्ज कराई गई थी। पुलिस ने मामले की जांच के दौरान आरोपित को उसके घर से गिरफ्तार कर लिया। गिरफ्तारी के बाद उसे न्यायिक प्रक्रिया के तहत अग्रेतर कार्रवाई के लिए भेज दिया गया। वहीं पुलिस मामले के अन्य पहलुओं की जांच एवं आवश्यक विधिक कार्रवाई में जुटी हुई है।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...