Chapra News: चोरी मामले में सीसीटीवी फुटेज के आधार पर दो गिरफ्तार
छपरा, अगस्त 23 -- Chapra News: छपरा, हमारे संवाददाता। शहर के मौना क्षेत्र में बंद घर का ताला तोड़कर हुई चोरी के मामले में टाउन थाना पुलिस ने सीसीटीवी फुटेज के आधार पर दो आरोपितों को गिरफ्तार किया है। गिरफ्तार आरोपितों में टाउन थाना क्षेत्र के इंदिरा नगर निवासी ईरान उर्फ महावीर तथा अमित कुमार शामिल हैं। मालूम हो कि बीते 14 अगस्त को आशीष जायसवाल के बंद घर को चोरों ने निशाना बनाया था। चोरों ने घर का ताला तोड़कर अंदर प्रवेश किया और करीब 20 से 25 हजार रुपये नकद समेत जेवरात की चोरी कर ली थी। घटना के बाद पीड़ित द्वारा टाउन थाने में शिकायत दर्ज कराई गई थी। मामले की जांच के दौरान टाउन थाना की महिला पुलिस अवर निरीक्षक अर्चना कुमारी ने घटनास्थल और आसपास लगे सीसीटीवी कैमरों के फुटेज खंगाले। फुटेज के आधार पर पुलिस ने दोनों आरोपितों की पहचान कर उन्हें ...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.