Chapra News: चोरी के मामले में दो आरोपित गिरफ्तार, भेजे गए जेल
छपरा, अगस्त 1 -- Chapra News: परसा, एक संवाददाता। स्थानीय पुलिस ने चोरी की घटना के मामले में कार्रवाई करते हुए माड़र बाजार से दो आरोपितों को गिरफ्तार कर शनिवार की दोपहर बाद जेल भेज दिया। थानाध्यक्ष ओमप्रकाश ने बताया कि गिरफ्तार आरोपितों की पहचान माड़र बाजार निवासी हरेन्द्र सिंह एवं विक्की सिंह के रूप में हुई है। दोनों पर चोरी की घटना में शामिल होने का आरोप है। पुलिस ने मामले की जांच के क्रम में दोनों को गिरफ्तार किया। आवश्यक कानूनी प्रक्रिया पूरी करने के बाद दोनों आरोपितों को शनिवार की दोपहर बाद न्यायिक हिरासत में भेज दिया गया। पुलिस मामले में आगे की कार्रवाई कर रही है। थानाध्यक्ष ने बताया कि चोरी की घटना में संलिप्त अन्य लोगों की भूमिका की भी जांच की जा रही है।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.