छपरा, जुलाई 17 -- Chapra News: छपरा, हमारे संवाददाता। रिविलगंज थाना पुलिस ने चोरी के टोटो की खरीद-बिक्री के मामले में शुक्रवार को कार्रवाई करते हुए दो लोगों को गिरफ्तार किया है। पुलिस को गुप्त सूचना मिली थी कि थाना क्षेत्र में चोरी का एक टोटो छिपाकर रखा गया है। सूचना के आधार पर छापेमारी की गई, जिसमें चोरी का टोटो बरामद किया गया। टोटो में लगी पांच बैटरियां भी जब्त की गईं। पुलिस ने चोरी का टोटो खरीदने के आरोप में दो लोगों को गिरफ्तार किया। पूछताछ के बाद दोनों आरोपितों को न्यायिक हिरासत में भेज दिया गया। पुलिस मामले की जांच कर रही है तथा यह पता लगाने का प्रयास कर रही है कि चोरी का टोटो कहां से लाया गया था और इस गिरोह में अन्य कौन-कौन लोग शामिल हैं।

नशामुक्ति जागरूकता अभियान इनर व्हील क्लब ने छात्राओं को दिलाई नशामुक्ति की शपथ छपरा, एक संवाद...