Chapra News: चेहल्लुम पर कटोखर में जंजीरी मातम, इमाम हुसैन की शहादत को किया याद
छपरा, अगस्त 4 -- Chapra News: दाउदपुर (मांझी)। मांझी प्रखंड के कटोखर गांव में चेहल्लुम के अवसर पर मंगलवार को शिया समुदाय की ओर से मजलिस एवं जंजीरी मातम का आयोजन श्रद्धा और अकीदत के साथ किया गया। मोहर्रम के 40 दिन पूरे होने पर आयोजित इस धार्मिक कार्यक्रम में बड़ी संख्या में अकीदतमंद शामिल हुए। इमामबाड़ा से निकला जंजीरी मातम कर्बला के मैदान तक पहुंचा और वहां धार्मिक रस्मों के बाद पुनः इमामबाड़ा लौटकर संपन्न हुआ। मातमी श्रद्धालु जंजीरों से मातम कर हजरत इमाम हुसैन एवं कर्बला के शहीदों की कुर्बानी को याद करते रहे। पूरे आयोजन के दौरान या हुसैन की सदाओं से माहौल गमगीन बना रहा। यह भी पढ़ें- Ambedkar Nagar News: परंपरागत ताजिया जुलूस निकाल शब्बेदारी का किया आयोजन धार्मिक आयोजन को देखने के लिए कटोखर समेत आसपास के गांवों से भी बड़ी संख्या में लोग पह...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.