Chapra News: चित्राली ने शिव तांडव की प्रस्तुति कर सबका मन मोहा
छपरा, अगस्त 5 -- Chapra News: फोटो- 8 दरियापुर के मटिहान में आयोजित शिव प्राण प्रतिष्ठा यज्ञ में मंगलवार की रात शिव तांडव प्रस्तुत करती चित्राली उपाध्याय दरियापुर, एक संवाददाता। प्रखंड के मटिहान में आयोजित नौ दिवसीय शिव प्राण प्रतिष्ठा यज्ञ में सनातनी चित्राली उपाध्याय ने मंगलवार की देर शाम शिव तांडव नृत्य की भावपूर्ण प्रस्तुति कर सबका मन मोह लिया। चित्राली के शिव तांडव पर भाव नृत्य की प्रस्तुति देखने के लिए काफी संख्या में श्रद्धालु यज्ञ में पहुंचे हुए थे। जैसे ही चित्राली उपाध्याय प्रस्तुति देने के लिए यज्ञ के बनाए गए मंच पर चढ़ी तो पूरा पंडाल तालियों की गड़गड़ाहट व हर-हर महादेव से गूंज उठा। शिव तांडव नृत्य की प्रस्तुति के दौरान श्रद्धालु दर्शक बीच-बीच में हर-हर महादेव जय व शिव शंभू के नारे लगाते रहे जिससे माहौल पूरी तरह भक्तिमय बन गया। ...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.