Chapra News: चार प्रखंडों में ऋण मेले, लाभार्थियों को तत्काल ऋण दिलाने की पहल
छपरा, अक्टूबर 9 -- Chapra News: छपरा, नगर प्रतिनिधि। प्रधानमंत्री विश्वकर्मा योजना के लाभार्थियों को ऋण उपलब्ध कराने और पारंपरिक कारीगरों व शिल्पकारों को स्वरोजगार से जोड़ने के लिए शुक्रवार को सारण के चार प्रखंडों में ऋण मेले आयोजित किए गए। सदर, इसुआपुर, मढ़ौरा और बनियापुर प्रखंड में आयोजित क्रेडिट आउटरीच कैंप में 200 से अधिक लाभार्थियों एवं प्रतिभागियों ने हिस्सा लिया। शिविरों के माध्यम से लगभग 50 लाभार्थियों को तत्काल ऋण उपलब्ध कराना सुनिश्चित किया गया। राज्य स्तरीय बैंकर्स समिति के दिशा-निर्देशों के अनुसार इन शिविरों का आयोजन अग्रणी जिला प्रबंधक, सेंट्रल बैंक ऑफ इंडिया और एमएसएमई-विकास एवं सुविधा कार्यालय पटना की ओर से किया गया। यह भी पढ़ें- Chapra News: मुख्यमंत्री उद्यमी योजना के तहत एमएसएमई केंद्रों का शुभारंभ, सारण की वीडियो कॉन्फ्...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.