Chapra News: चार पहिया वाहन व पांच लाख के लिए बहू को निकाला
छपरा, अगस्त 6 -- Chapra News: दरियापुर। स्थानीय थाना क्षेत्र के धुरहु कोठियां में दहेज के लिए ससुराल वालों ने बहू को मारपीट कर घर से निकाल दिया। इस संबंध में पीड़िता महिमा कुमारी ने ससुराल वालों के खिलाफ प्राथमिकी दर्ज कराई है। दर्ज प्राथमिकी में उसने कहा है कि उसकी शादी 19 नवंबर 2021 को धूरहूँ कोठिया के स्व सुचिन्द्र कुमार सिंह के पुत्र पिंटू कुमार सिंह के साथ हुई थी। शादी के बाद से ही उसके ससुराल वाले दहेज में पांच लाख रूपये नकद व एक चार पहिया गाड़ी की मांग को लेकर उसे प्रताड़ित करने लगे। पीड़िता ने आरोप लगाया है कि जब ससुराल वालों की मांग पूरी नहीं हुई तो उसे मारपीट कर घर से निकाल दिया।
पारिवारिक विवाद में बहू को मारपीट कर घर से निकाला दर्ज प्राथमिकी में उसने पति,चचेरे ससुर सहित चार लोगों को नामजद किया है। पुलिस छानबीन कर रही है। पारि...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.