Chapra News: चाँदपुरा पंचायत में 4.92 लाख की लागत से सामुदायिक पुस्तकालय का शुभारंभ
छपरा, अगस्त 18 -- Chapra News: परसा, एक संवाददाता। प्रखंड के चाँदपुरा स्थित पंचायत सरकार भवन में सामुदायिक पुस्तकालय का शुभारंभ किया गया। करीब 4 लाख 92 हजार रुपये की लागत से स्थापित इस पुस्तकालय का उद्घाटन मुखिया सह प्रखंड अध्यक्ष अभय कुमार गुड्डु के प्रयास से किया गया। पुस्तकालय में विभिन्न प्रतियोगी परीक्षाओं, सामान्य ज्ञान एवं अध्ययन से संबंधित पुस्तकें उपलब्ध कराई गई हैं। इससे पंचायत के छात्र-छात्राओं और युवाओं को पढ़ाई के लिए बेहतर वातावरण तथा प्रतियोगी परीक्षाओं की तैयारी में काफी सुविधा मिलेगी। इस अवसर पर पंचायत के अनेक गणमान्य एवं ग्रामीण उपस्थित रहे। सभी ने पुस्तकालय की स्थापना को शिक्षा के क्षेत्र में महत्वपूर्ण पहल बताते हुए इसकी सराहना की।उपस्थित यह भी पढ़ें- Chapra News: लोक शिकायत के आदेश का अनुपालन नहीं होने की शिकायत लोगों...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.