छपरा, जुलाई 21 -- Chapra News: एकमा। एकमा और चैनवा रेलवे स्टेशन के बीच मंगलवार को चलती ट्रेन से गिरकर गंभीर रूप से घायल हुई युवती की पहचान अस्पताल में उपचार के दौरान हो गई। घायल युवती की पहचान मुजफ्फरपुर जिले के अय्यापुर थाना क्षेत्र के शिवराह गांव निवासी मो. सफीक की पुत्री रिजवान खातून के रूप में हुई है।

अस्पताल में भर्ती स्थानीय लोगों ने उसे रेलवे ट्रैक के किनारे घायल अवस्था में देखकर एकमा सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र में भर्ती कराया, जहां उसका इलाज चल रहा है। अस्पताल कर्मियों ने घायल युवती द्वारा बताए गए मोबाइल नंबर पर संपर्क किया, जिसके बाद उसके परिजनों से बात हुई और उसकी पहचान हो सकी। युवती के भाई ने बताया कि वह दिल्ली से शाम छह बजे चलने वाली 14006 डाउन ट्रेन से अपने गांव लौट रही थी। इसी दौरान एकमा-चैनवा रेलवे स्टेशन के बीच किसी कारणव...