Chapra News: चकनूर में बाइक सवार अपराधियों का आतंक, दो दिनों में महिला व शिक्षिका से लूटपाट
छपरा, नवम्बर 5 -- चकनूर में दो दिनों में लूट और छिनतई Chapra News: पेंशनर महिला का रुपये व कागजात भरा झोला छीना, शिक्षिका के गले से सोने की चेन झपटकर फरार दिघवारा, निसं। थाना क्षेत्र का चकनूर गांव इन दिनों बाइक सवार अपराधियों के निशाने पर है। पिछले दो दिनों में अपराधियों ने लूटपाट और छिनतई की दो घटनाओं को अंजाम देकर आम लोगों की चिंता बढ़ा दी है। दोनों घटनाएं बैंक से रुपये निकालकर घर लौट रही महिलाओं के साथ हुई हैं। इनमें गुरुवार को एक पेंशनर महिला का झोला छीन लिया गया, जबकि बुधवार को एक शिक्षिका के गले से सोने की चेन झपट ली गई। दोनों घटनाएं चकनूर गांव स्थित एसबीआई शाखा के आसपास हुई हैं। मिली जानकारी के अनुसार, गुरुवार को चकनूर गांव निवासी स्व. सूर्यनाथ प्रसाद की 65 वर्षीया पत्नी विजयलक्ष्मी देवी दिघवारा सेंट्रल बैंक की शाखा से 49 हजार रुपय...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.