छपरा, अगस्त 19 -- Chapra News: तरैया, एक संवाददाता। थाना क्षेत्र के फेनहारा गद्दी गांव में मंगलवार की देर शाम घर में ही फंदा लगाकर युवक द्वारा आत्महत्या किए जाने का मामला सामने आया है। मृतक की पहचान गांव निवासी रामदेव प्रसाद के 16 वर्षीय पुत्र पप्पू कुमार के रूप में हुई है। परिजनों के अनुसार, युवक मंगलवार की शाम घर में था। कुछ देर बाद जब वह दिखाई नहीं दिया तो परिजनों ने उसकी खोजबीन शुरू की। इसी दौरान एक कमरे में उसका शव फंदे से लटका हुआ मिला। घटना की जानकारी मिलते ही परिजनों में अफरातफरी मच गई। बताया जाता है कि घर में किसी बात को लेकर युवक विवाद के कारण आक्रोशित था। इसके बाद उसने कमरे में जाकर यह कदम उठा लिया। घटना की सूचना स्थानीय पुलिस को दी गई। सूचना मिलते ही तरैया थाने की पुलिस मौके पर पहुंची और शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए...