Chapra News: घर में सेंधमारी कर 35 हजार नकद समेत लाखों की चोरी
छपरा, अगस्त 6 -- Chapra News: दाउदपुर (मांझी)। दाउदपुर थाना क्षेत्र के बरवां हाथी राय के टोला गांव में बुधवार की रात चोरों ने प्रह्लाद सिंह के खपरैल मकान में सेंध लगाकर 35 हजार रुपये नकद एवं लाखों रुपये मूल्य के सोने-चांदी के जेवरात की चोरी कर ली। घटना की जानकारी गुरुवार सुबह होने पर ग्रामीणों की भीड़ जुट गई। सूचना मिलने पर रात में ही डायल-112 पुलिस टीम मौके पर पहुंची और घटनास्थल का निरीक्षण कर मामले की जांच शुरू कर दी।
घटना का विवरण समाचार प्रेषण तक इस संबंध में थाने में लिखित आवेदन नहीं दिया गया था। प्रह्लाद सिंह की बहू संध्या देवी ने बताया कि उनके पति ट्रक चालक हैं और बाहर रहकर परिवार का भरण-पोषण करते हैं। ससुर की तबीयत खराब रहने के कारण इलाज चल रहा है। बुधवार की रात वह अपनी बेटी के साथ एक कमरे में सो रही थीं। इसी दौरान चोरों ने दो कम...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.