Chapra News: घर में घुस आभूषण व नकद की चोरी, केस दर्ज
छपरा, जुलाई 1 -- Chapra News: बनियापुर, एक प्रतिनिधि। थानाक्षेत्र के सरेया हरदी टोला में बीती रात चोरों ने कमरे में घुस आभूषण तथा नकद राशि की चोरी कर ली। मामले की प्राथमिकी गांव के कृष्णा पंडित ने दर्ज करायी है। पीड़ित ने बताया है कि रात करीब बारह बजे मेरे घर में चोर घुस कर कमरे से मेरे पुत्र के शादी के लिए रखे आभूषण झुमका, मांगटिका, नथिया, मंगलसूत्र, अंगूठी, नथनी, चांदी के पायल, मेहंदी छाला, चांदी का बाजूबंद सहित लगभग सात लाख रुपये मूल्य के आभूषण चुरा लिये। पुत्र की शादी होनी है, इसलिए आभूषण की खरीददारी की गई थी। इसके अलावे शादी में खर्च करने के लिए रखे गए 40 हजार पांच सौ रुपये के नोट का बंडल भी चोर अपने साथ ले गए। रात्रि करीब ढाई बजे मेरी पत्नी की नींद खुली। जब वह कमरे में गयी तब बक्से खुले हुए मिले एंव उसमे रखे सामान तितर- बितर पाया गया...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.