छपरा, जुलाई 11 -- Chapra News: दाउदपुर थाना क्षेत्र के कोहड़ा बाजार गांव की घटना एसडीपीओ ने पहुंचकर घटना की जांच-पड़ताल की 15 - कोहड़ा बाजार गांव में शुक्रवार की रात लूटपाट के दौरान बदमाशों के हमले में घायल गृहस्वामी दाउदपुर (मांझी)। दाउदपुर थाना क्षेत्र के कोहड़ा बाजार गांव में शुक्रवार की देर रात अपराधियों ने एक घर में घुसकर गृहस्वामी पर हमला कर करीब छह लाख रुपये मूल्य के आभूषण तथा 10 हजार रुपये नकद लूट लिए। हमले में गंभीर रूप से घायल गृहस्वामी ऋषिदेव शर्मा को परिजनों ने सदर अस्पताल, छपरा में भर्ती कराया, जहां उनका इलाज चल रहा है। घटना की सूचना मिलने पर पुलिस के साथ एसडीपीओ-टू राजकुमार भी मौके पर पहुंचे और घटनास्थल का निरीक्षण कर जांच की। यह भी पढ़ें- Chapra News: दाउदपुर के कोहड़ा में देर रात घर में घुसकर गृहस्वामी पर हमला, छह लाख के ग...