छपरा, अगस्त 22 -- Chapra News: 21 बनियापुर के सतुआ में शनिवार को बैठक करते एसडीओ व अन्य अधिकारी बनियापुर, एक प्रतिनिधि। एक पक्ष के घर के ठीक सामने शव दफन किए जाने का वीडियो वायरल होने के बाद प्रशासन सक्रिय हो गया।

प्रशासनिक कार्रवाई शनिवार को बनियापुर थाना क्षेत्र के सतुआ गांव में एसडीओ नितेश कुमार समेत कई अधिकारी मौके पर पहुंचे और मामले की जांच की। जांच के बाद एसडीओ नितेश कुमार, एसडीपीओ, बीडीओ रमेन्द्र कुमार, सीओ दीनानाथ कुमार तथा थानाध्यक्ष पिंटू कुमार ने दोनों पक्षों से अलग-अलग बातचीत कर मामले की जानकारी ली। इसके बाद दोनों पक्षों के साथ बैठक कर अधिकारियों ने शांतिपूर्ण तरीके से आपसी सौहार्द और भाईचारे के साथ रहने की अपील की। साथ ही किसी भी अफवाह पर ध्यान नहीं देने की बात कही।

शांति बनाए रखने की अपील एसडीओ ने बताया कि शव दफन करने के ल...