छपरा, सितम्बर 26 -- Chapra News: विकसित भारत-जी राम जी अधिनियम पर कर्मियों को मिला प्रशिक्षण अधिकारियों-कर्मियों को दी गयी की व्यावहारिक जानकारी छपरा, नगर प्रतिनिधि। ग्राम पंचायतों में रोजगार, आजीविका संवर्धन, परिसंपत्ति निर्माण एवं अधिशेषण आधारित विकास को बढ़ावा देने के उद्देश्य से विकसित भारत-जी राम जी अधिनियम के संबंध में जिला स्तरीय प्रशिक्षण कार्यक्रम का आयोजन शनिवार को ग्रामीण विकास अभिकरण, सारण के सभाकक्ष में किया गया। यह भी पढ़ें- वीबी-जी रामजी को लेकर कर्मियों को दिया गया प्रशिक्षणप्रशिक्षण के मुख्य उद्देश्य प्रशिक्षण कार्यक्रम में ग्राम पंचायत विकास योजना की प्रक्रिया के व्यावहारिक पहलुओं तथा अधिनियम के प्रभावी क्रियान्वयन से जुड़े महत्वपूर्ण बिंदुओं की जानकारी दी गयी। प्रशिक्षण में जिले के सभी प्रखंडों के प्रखंड कार्यक्रम पदाधि...