छपरा, जुलाई 28 -- Chapra News: डीजीपी सहित अन्य वरीय अधिकारियों को मेल पर शिकायत भेज जांच की मांग उठाई मढ़ौरा। एक संवाददाता गौरा थाना के थानाध्यक्ष महताब खान पर रिश्वत मांगने तथा रिश्वत नहीं देने पर गंभीर धाराएं नहीं लगाने का आरोप लगाते हुए भारतीय सेना के नायक रवि रंजन ने पुलिस महानिदेशक (डीजीपी) बिहार समेत अन्य वरीय अधिकारियों को ई-मेल के माध्यम से शिकायत भेजी है।

शिकायत की मुख्य बातें शिकायत में आरोप लगाया गया है कि गौरा थाना कांड संख्या 257/26 में उनके पिता पर हुए जानलेवा हमले के मामले में प्राथमिकी दर्ज करने और उचित धाराएं लगाने के लिए रिश्वत की मांग की गई। रिश्वत नहीं देने पर हत्या के प्रयास सहित अन्य गंभीर धाराएं नहीं जोड़ी गईं। शिकायतकर्ता ने पूरे मामले की निष्पक्ष व उच्चस्तरीय जांच कर दोषी पुलिस पदाधिकारियों पर कार्रवाई करने, माम...