छपरा, अक्टूबर 14 -- गैस रिसाव हादसे में बच्ची की मौत Chapra News: गोपालगंज गैस सिलेंडर हादसे में मृत मशरक की मिस्टी के घर शोक, पिता झुलसे दशहरा मेला देखने पिता संग ननिहाल गयी थी मिस्टी फोटो 24 गोपालगंज गैस अग्निकांड में मृत मिस्टी की बिलखती माँ एवं परिजन फोटो 25 मृत मिस्टी मशरक, एक संवाददाता। मशरक थाना क्षेत्र के मासूम बच्ची की मौत गोपालगंज जिला के बैकुंठपुर सफियाबाद गांव मे हुए गैस रिसाव हादसे मे हो गई। वहीं अग्निकांड में बुरी तरह झुलसे उसके पिता गोरखपुर अस्पताल में जिंदगी और मौत से जुझ रहे है। मृतक बच्ची मशरक थाना क्षेत्र के घोघिया गांव निवासी कंचन शर्मा की दो वर्षीया पुत्री मिस्टी कुमारी है। मिस्टी के पिता परिवार के साथ दशहारा का मेला घूमने अपने ससुराल सफिआबाद गए थे जहां सिलेंडर गैस रिसाव की अगलगी के चपेट मे आ गए। घटना मंगलवार की देर श...