छपरा, अक्टूबर 15 -- मलखाचक में फुटबॉल टूर्नामेंट का सेमीफाइनल Chapra News: दिघवारा निसं l प्रखंड के मलखाचक गांव में प्रत्येक वर्ष की भांति इस वर्ष भी दुर्गा पूजा समिति के सौजन्य से चल रहे स्व.जाशा सिंह मेमोरियल फुटबॉल टूर्नामेंट का दूसरा सेमी फाईनल मैच गोपालगंज और हथुआ की टीम के बीच खेला गया जिसमें गोपालगंज की टीम ने हथुआ की टीम को 1-0 से पराजित कर फाइनल में प्रवेश किया। इससे पूर्व मैच का विधिवत उद्घाटन नगर पंचायत दिघवारा के वार्ड 18 के प्रतिनिधि प्रेम राम ने खिलाड़ियों से परिचय प्राप्त कर किया l खेल के दौरान मैच के अंतिम समय मे गोपालगंज की टीम के खिलाड़ी आदित्य कुमार ने पहला गोल मार टीम को फाईनल मे प्रवेश करा दिया l आयोजन समिति के सदस्यों ने बताया की शुक्रवार को शाहपुर पटोरी समस्तीपुर बनाम गोपालगंज के बीच फाईनल मैच खेला जायेगा, जिसमे मुख्य...