छपरा, अक्टूबर 1 -- Chapra News: मढ़ौरा। एक संवाददाता नगर पंचायत के वार्ड संख्या 14 स्थित आंगनबाड़ी केंद्र संख्या 210 पर गुरुवार को भाजपा ओबीसी मोर्चा, सारण जिला की ओर से 'घर आंगन उत्सव' का आयोजन किया गया। सेवा संकल्प अभियान के तहत आयोजित कार्यक्रम में मातृ एवं शिशु स्वास्थ्य तथा पोषण को लेकर जागरूकता का संदेश दिया गया। कार्यक्रम के दौरान कुसुम देवी की गोद भराई की रस्म पूरी कराई गई। यह भी पढ़ें- Muzaffarpur News: बच्चों के समग्र विकास का केंद्र है आंगनबाड़ीकार्यक्रम में आयोजित गतिविधियाँ वहीं आदर्श कुमार, पुतुल कुमारी समेत कई बच्चों का अन्नप्राशन कराया गया। इस अवसर पर उपस्थित माताओं और बच्चों के बीच फल एवं स्वास्थ्यवर्धक पोषण सामग्री का वितरण किया गया। कार्यक्रम में आंगनबाड़ी सेविका कुमारी मंजू सिंह, सहायिका सीमा देवी और आशा कार्यकर्ता खुश...