छपरा, जुलाई 11 -- Chapra News: इसुआपुर, एक संवाददाता। स्थानीय थाना क्षेत्र के नवादा गांव के प्रवासी मजदूर 55 वर्षीय इमामुद्दीन साईं की मौत गुजरात के सूरत में सड़क दुर्घटना में हो गई। मृतक के स्वजनों ने बताया कि इमामुद्दीन साई रोजी-रोटी के लिए सूरत में रहकर दैनिक मजदूरी करते थे। गुरुवार की शाम सड़क दुर्घटना में उनकी मौत हो गई। घटना की सूचना मिलते ही स्वजनों में कोहराम मच गया। मृतक परिवार के एकमात्र कमाऊ सदस्य थे। परिवार के भरण-पोषण की जिम्मेदारी उन्हीं पर थी। उनके असामयिक निधन से आर्थिक रूप से कमजोर परिवार पर दुखों का पहाड़ टूट पड़ा है। स्वजनों का रो-रोकर हाल बुरा है。

प्रशासनिक सुनवाई जनता दरबार में छह नए आवेदन, तीन मामलों का हुआ निष्पादन एकमा। प्रखंड मुख्यालय परिसर में शनिवार को आयोजित साप्ताहिक जनता दरबार के तहत अंचलाधिकारी रवि शेखर की ...