Chapra News: गाली-गलौज का विरोध करने पर मारपीट
छपरा, जुलाई 2 -- Chapra News: 40 हजार रुपये छीनने का आरोप एकमा। एकमा थाना क्षेत्र के सफरी मोड़ के समीप गाली-गलौज का विरोध करने पर एक बाइक सवार के साथ मारपीट कर उसे घायल करने और 40 हजार रुपये छीन लेने का आरोप लगाया गया है। इस संबंध में सफरी गांव निवासी ओमप्रकाश नट ने एकमा थाने में लिखित आवेदन देकर अलग-अलग गांवों के पांच लोगों को आरोपित बनाया है। पुलिस ने आवेदन के आधार पर प्राथमिकी दर्ज कर मामले की जांच शुरू कर दी है। प्राथमिकी के अनुसार, ओमप्रकाश नट छित्रवलिया बाजार से बाइक से अपने घर लौट रहे थे। इसी दौरान सफरी मोड़ के पास पहले से मौजूद आरोपितों ने उनके साथ गाली-गलौज शुरू कर दी। विरोध करने पर मारपीट कर घायल कर दिया तथा जेब में रखे 40 हजार रुपये छीन लेने का आरोप लगाया गया है। पुलिस मामले की जांच-पड़ताल में जुटी है।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्व...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.