Chapra News: गड़खा में स्कूटी की टक्कर से महिला की मौत, आक्रोशित लोगों ने हाइवे किया जाम
छपरा, अक्टूबर 23 -- Chapra News: टोटो से उतरकर सड़क पार कर रही थी महिला मुआवजे और वरीय अधिकारियों को बुलाने की मांग पर अड़े लोग गड़खा, एक संवाददाता। छपरा-मुजफ्फरपुर एनएच 722 पर गड़खा थाना क्षेत्र के पहाड़पुर के पास शुक्रवार की देर शाम तेज रफ्तार स्कूटी की टक्कर से एक महिला की मौके पर ही मौत हो गई। मृतका 35 वर्षीय रेखा देवी गड़खा थाना क्षेत्र के मुबारकपुर गांव निवासी मुकेश कुमार की पत्नी थी। हादसे से आक्रोशित ग्रामीणों ने सड़क जाम कर आवागमन अवरुद्ध कर दिया। रेखा देवी शुक्रवार को गड़खा बाजार गई थी। वहां से टोटो पर सवार होकर वह घर लौट रही थी। पहाड़पुर के पास टोटो से उतरने के बाद वह सड़क पार कर रही थी तभी तेज गति से आ रही एक स्कूटी ने उन्हें जोरदार टक्कर मार दी। टक्कर इतनी भीषण थी कि महिला ने मौके पर ही दम तोड़ दिया। हादसे के बाद स्कूटी चालक ...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.