छपरा, जुलाई 28 -- Chapra News: गड़खा, एक संवाददाता। गौहर बसंत गांव में बंद घर का ताला काट चोरों ने करीब डेढ़ लाख रुपये मूल्य के सोने व चांदी के गहने और 20 हजार रुपये नकद चोरी कर ली। वारदात की सूचना मिलने पर पीड़ित परिवार ने गड़खा थाना में लिखित आवेदन देकर प्राथमिकी दर्ज करने और सामान बरामद करने की मांग की है। पीड़िता धर्मेंद्र उपाध्याय की पत्नी पिंटू देवी ने पुलिस को दिए आवेदन में कहा है कि रात में वह अपने दो पुत्रों रोशन कुमार और गोलू के साथ घर के बाहर वाले कमरे में सोई हुई थीं। इसी दौरान अज्ञात चोरों ने पीछे के कमरे का दरवाजा बाहर से बंद कर दिया और मुख्य दरवाजे का ताला काटकर घर में प्रवेश कर गए।

चोरी की कार्रवाई चोरों ने कमरे में रखी अलमारी, बक्सा और अटैची का ताला तोड़कर उसमें रखे नकद 20 हजार रुपये नकद के अलावा सोने का टीका, कान का झुम...