Chapra News: गड़खा में जुआ खेलते छह गिरफ्तार, रुपये बरामद
छपरा, अगस्त 11 -- Chapra News: गड़खा, एक संवाददाता। पुलिस ने जुआ के खिलाफ अभियान चलाकर छह लोगों को गिरफ्तार किया। पुलिस ने इनके पास से जुआ में इस्तेमाल किए जा रहे ताश के पत्ते और आठ हज़ार से अधिक रुपये नकद बरामद किए हैं। सूचनानुसार गड़खा पुलिस टीम गश्त कर रही थी। इस दौरान सूचना मिली कि सैदसराय नहर के पास कुछ लोग जुआ खेल रहे हैं। सूचना के सत्यापन के बाद पुलिस टीम मौके पर पहुंची। पुलिस को देखते ही जुआ खेल रहे लोग भागने लगे, जिन्हें पुलिस ने खदेड़कर पकड़ लिया। पुलिस ने सभी को गिरफ्तार कर थाने लाने के बाद प्राथमिकी दर्ज करने की कार्रवाई शुरू कर दी है。
कोपा में नाले का पानी गिराने को लेकर विवाद कोपा। कोपा नगर पंचायत क्षेत्र में छपरा-सीवान एनएच-531 के किनारे नाले का पानी नहर में गिराने को लेकर विवाद बढ़ता जा रहा है। इसी मामले को लेकर मंगलवार को...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.