छपरा, सितम्बर 28 -- Chapra News: फसल तैयार होने के समय खेतों में पानी भरने से किसानों की बढ़ी चिंता, लाखों के नुकसान की आशंका फोटो 5 : तरैया के चंचलिया गांव में सोमवार को गंडक नदी के उफान से डूबी धान की फसल नोट: पेज तीन की लीड इसे रखें या लटकता शव तरैया, एक संवाददाता। गंडक नदी के जलस्तर में लगातार वृद्धि से तरैया प्रखंड के कई गांवों में बाढ़ का पानी फैल गया है। नदी के उफान का पानी निचले इलाकों से होते हुए खेतों तक पहुंच गया है। इससे सौ एकड़ से अधिक क्षेत्र में लगी धान की फसल पानी में डूब गई है। फसल तैयार होने के समय खेतों में पानी भर जाने से किसानों की चिंता बढ़ गई है। किसानों ने फसल के बर्बाद होने से लाखों रुपये के नुकसान की आशंका जताई है। गंडक नदी का पानी चंचलिया, सगुनी, शामपुर, अर्देवा, जिमदाहा, बनिया हसनपुर, राजवारा, मोलनापुर, भटगाई, ...