Chapra News: गंडक नदी में युवक के डूबने की आशंका, एसडीआरएफ की दो टीमें तलाश में जुटीं
छपरा, जुलाई 30 -- Chapra News: मकेर , एक संवाददाता। अमनौर थाना क्षेत्र के ढोलाही कैथल गांव निवासी 25 वर्षीय युवक उत्तम कुमार के गंडक नदी में डूबने की आशंका के बाद प्रशासन उसकी तलाश में जुट गया है। युवक बुधवार सुबह करीब 10 बजे घर से निकला था, लेकिन देर शाम तक वापस नहीं लौटने पर परिजनों ने उसकी खोजबीन शुरू की। वह ग्रामीण अरुण सिंह का पुत्र है। परिजनों के अनुसार उसका मोबाइल फोन स्विच ऑफ है, जबकि अंतिम लोकेशन रेवा घाट पुल के पास मिली है। इससे परिजनों ने गंडक नदी में डूबने की आशंका जताई। काफी खोजबीन के बाद परिजनों ने सांसद राजीव प्रताप रूडी के कार्यालय को सूचना दी। सूचना मिलते ही प्रशासन सक्रिय हो गया। सांसद प्रतिनिधि राकेश सिंह ने भी खोज अभियान की निगरानी की। युवक की तलाश के लिए एसडीआरएफ की दो टीमों को लगाया गया है। एक टीम रेवा घाट पर तथा दूस...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.