छपरा, अगस्त 14 -- Chapra News: मांझी नगर पंचायत के कुंअर टोली निवासी था युवक फोटो- 8 वाराणसी में गंगा नदी में डूबे मांझी के युवक संतोष शर्मा की फाइल फोटो मांझी। वाराणसी के राजेंद्र घाट पर गुरुवार की रात गंगा में स्नान करने के दौरान मांझी नगर पंचायत के एक युवक की डूबने से मौत हो गई। घंटों चले सर्च अभियान के बाद गोताखोरों ने नौका की मदद से शव बरामद कर लिया। मृतक की पहचान मांझी नगर पंचायत के कुंअर टोली निवासी मनोज शर्मा के पुत्र संतोष कुमार शर्मा उर्फ छोटू (24) के रूप में हुई है। जानकारी के अनुसार, संतोष गुरुवार की शाम अपने करीब आधा दर्जन मित्रों के साथ गंगा स्नान और बाबा विश्वनाथ के दर्शन के लिए वाराणसी गया था। राजेंद्र घाट पर स्नान करने के दौरान वह गहरे पानी में चला गया और डूब गया।

घटना की सूचना पर कार्रवाई घटना की सूचना मिलते ही पुलिस और...