Chapra News: खैरा में ज्वेलरी दुकान से लाखों रुपये के गहने चोरी
छपरा, जुलाई 29 -- Chapra News: नगरा। खैरा थाना क्षेत्र के खैरा बाजार स्थित एक ज्वेलरी दुकान को चोरों ने निशाना बनाते हुए लाखों रुपये मूल्य के सोने-चांदी के आभूषणों की चोरी कर ली। घटना के बाद स्थानीय व्यवसायियों में दहशत का माहौल है। जानकारी के अनुसार, अफौर गांव निवासी सुग्रीब प्रसाद की न्यू अंजलि अलंकार ज्वेलर्स में मंगलवार की रात चोरों ने पहले मुख्य ताला खोलने का प्रयास किया। ताला नहीं खुलने पर शटर को प्रेशर जैक की मदद से टेढ़ा कर दुकान के अंदर प्रवेश कर गए। इसके बाद चोरों ने गोदरेज का लॉक तोड़कर उसमें रखे करीब दो किलो चांदी के आभूषण, 42 ग्राम सोने के गहने, मरम्मत के लिए रखा 10 ग्राम सोना तथा पांच हजार रुपये नकद चोरी कर फरार हो गए। बुधवार सुबह दुकान का शटर क्षतिग्रस्त देख स्थानीय लोगों ने इसकी सूचना पुलिस को दी। सूचना मिलते ही खैरा थानाध...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.