छपरा, जुलाई 20 -- Chapra News: शीघ्र समाधान की मांग नगरा, एक संवाददाता। प्रखंड क्षेत्र के खैरा-मढ़ौरा मुख्य मार्ग पर लंबे समय से बनी जलजमाव की समस्या को लेकर सोमवार को स्थानीय लोगों का आक्रोश फूट पड़ा। ग्रामीणों के साथ मढ़ौरा विधानसभा के पूर्व एनडीए समर्थित प्रत्याशी अंकित कुमार एवं जदयू अल्पसंख्यक प्रकोष्ठ के जिला उपाध्यक्ष साजिद आलम सोनू सड़क पर उतरे और विरोध प्रदर्शन करते हुए समस्या के स्थायी समाधान की मांग की।

प्रदर्शन की वजह प्रदर्शनकारियों ने कहा कि वर्षों से इस मार्ग पर बरसात के दौरान जलजमाव की समस्या बनी हुई है। सड़क पर पानी जमा रहने से राहगीरों, दुकानदारों, स्कूली बच्चों और बाजार आने वाले लोगों को रोजाना भारी परेशानी का सामना करना पड़ता है। इसके बावजूद संबंधित विभाग और स्थानीय जनप्रतिनिधियों द्वारा अब तक कोई ठोस पहल नहीं की गई ह...