छपरा, जुलाई 1 -- Chapra News: एकमा। एकमा नगर पंचायत के वार्ड संख्या-16 स्थित कोहरगढ़ गांव में नाले की सफाई की मांग अब तेज हो गई है। स्थानीय लोगों का कहना है कि कुछ दिन पूर्व उन्होंने स्थानीय विधायक एवं मुख्य पार्षद से मिलकर नाले की सफाई कराने की मांग की थी। इसके बाद दोनों जनप्रतिनिधियों ने स्थल का निरीक्षण कर एक सप्ताह के भीतर कार्य शुरू कराने का आश्वासन दिया। यह भी पढ़ें- Ara News: हाई कोर्ट के आदेश के दो साल बाद भी नहीं हटा अतिक्रमणसमस्या का समाधान तय समय पर सफाई कार्य प्रारंभ भी हुआ, लेकिन कुछ हिस्से की सफाई के बाद कार्य अधूरा छोड़ दिया गया, जिससे लोगों में नाराजगी है। वार्डवासियों का कहना है कि जुलाई से अक्टूबर तक होने वाली बारिश के दौरान नाले की समुचित सफाई नहीं होने से जलजमाव की गंभीर समस्या उत्पन्न हो जाती है। इससे घरों से निकलने, ...