Chapra News: कोपा में दिनदहाड़े जालसाजी कर छह ग्राम सोने के टॉप्स चोरी
छपरा, अगस्त 26 -- Chapra News: कोपा। कोपा थाना क्षेत्र के कोपा बाजार स्थित सर्राफा संघ के सचिव दिलीप सोनी की दुकान से मंगलवार की दोपहर जालसाजी कर छह ग्राम सोने के टॉप्स डिब्बे समेत चोरी कर लिए गए। घटना के समय दिलीप सोनी एक रिश्तेदार के यहां आयोजित सगाई समारोह में गए थे। बताया जाता है कि दुकान पर उनके पिता और पुत्र मौजूद थे। इसी दौरान दो अपरिचित युवक दुकान पर पहुंचे और जालसाजी के झांसे में लेकर ज्वेलरी का डिब्बा लेकर फरार हो गए। पूरी घटना दुकान में लगे सीसीटीवी कैमरे में कैद हो गई है। बताया जाता है कि दोनों युवक एक सप्ताह पूर्व दाउदपुर थाना क्षेत्र के बरेजा बाजार और मांझी थाना क्षेत्र के मांझी बाजार स्थित आभूषण की दुकानों से भी सामान चोरी कर चुके हैं। दोनों युवक पल्सर बाइक से दुकान पर पहुंचे थे। सीसीटीवी फुटेज के आधार पर घटना की शिकायत कोप...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.