छपरा, सितम्बर 24 -- Chapra News: कोपा। राष्ट्रीय राज्य मार्ग एन एच 531 छपरा-सीवान मेन रोड पर कोपा थाने के समीप गुरुवार की दोपहर छपरा से कोपा आ रही एक ऑटो से अचानक धुंआ निकलने से अफरातफरी मच गई। एक बड़ा हादसा भी टल गया। जानकारी के अनुसार, दोपहर 3 बजे छपरा के तरफ से ऑटो कोपा बाजार आ रही थी।उस ऑटो पर तीन महिला सहित दो बच्चे सवार थे। एकाएक धुंआ निकलने से महिला चलती ऑटो से कूदने लगी।

महिलाओं व बच्चों की सुरक्षा कोपा थानाध्यक्ष संजीत कुमार ने संवेदनशीलता दिखाते हुए तुरन्त ऑटो को रूकवाकर महिला व बच्चों को सुरक्षित बाहर निकाला। बहुत मशक्कत के बाद ऑटो को बंद किया गया। उसके बाद स्थिति सामान्य हुआ।

भोजपुरी भारती का स्थापना दिवस भोजपुरी भारती का 43वां स्थापना दिवस समारोह आयोजित लहलादपुर, एक संवाददाता। जनता बाजार में भोजपुरी भारती का 43वां स्थापना दि...