छपरा, अगस्त 18 -- Chapra News: 12 कोपा में मंदिर के दान पात्र चोरी के बाद मंगलवार को प्रदर्शन करते ग्रामीण कोपा। कोपा नगर पंचायत के वार्ड संख्या-2 स्थित शिव मंदिर से मंगलवार की रात असामाजिक तत्वों ने दो दानपात्र चोरी कर लिए। चोरों ने मंदिर परिसर में लगे सीसीटीवी कैमरे को दूसरी दिशा में घुमा दिया और घटना को अंजाम दिया। चोरी की जानकारी मिलते ही श्रद्धालुओं में आक्रोश व्याप्त हो गया। श्रद्धालुओं ने प्रदर्शन किया। स्थानीय लोगों ने बताया कि कोपा चट्टी स्थित गांधी स्मारक उच्च विद्यालय सह इंटर कॉलेज और उत्क्रमित मध्य विद्यालय का खेल मैदान नशेड़ियों व जुआरियों का अड्डा बना हुआ है। क्षेत्र में आए दिन छोटी-मोटी चोरी की घटनाएं होती रहती हैं। दुकानदारों द्वारा इन घटनाओं की सूचना पुलिस को नहीं देने से चोरों और नशेड़ियों का मनोबल बढ़ रहा है। भाजपा नेता...