छपरा, अक्टूबर 6 -- Chapra News: दहशत फैलाने के लिए चार-पांच राउंड फायरिंग का आरोप, छह लोगों पर आर्म्स एक्ट में प्राथमिकी कोपा।

कोपा थाने की कार्रवाई कोपा थाना क्षेत्र के कोपा चट्टी पर दहशत फैलाने के उद्देश्य से हवाई फायरिंग करने के मामले में पुलिस ने वार्ड संख्या-3 के वार्ड पार्षद प्रतिनिधि राज गुप्ता उर्फ बुलबुल कुमार गुप्ता को गिरफ्तार कर जेल भेज दिया है। घटना 4 अक्टूबर की रात की बताई जा रही है। पुलिस के अनुसार, मामले में सीसीटीवी फुटेज के आधार पर छह लोगों को चिन्हित किया गया है। सभी की गिरफ्तारी के लिए लगातार छापेमारी की जा रही है।

प्रत्यक्षदर्शियों की रिपोर्ट स्थानीय लोगों के अनुसार, राष्ट्रीय राजमार्ग पर कोपा बाजार में टोटो और बाइक खड़ी करने को लेकर मामूली विवाद हुआ था। इस विवाद के बाद शरारती युवकों द्वारा हवाई फायरिंग की गई। स्थान...