Chapra News: केवानी डकैती कांड का एक और फरार आरोपित गिरफ्तार, 12 जा चुके हैं जेल
छपरा, जुलाई 31 -- Chapra News: गड़खा, एक संवाददाता। गड़खा पुलिस ने चर्चित केवानी डकैती कांड के एक और फरार आरोपित को गिरफ्तार कर लिया है। गिरफ्तार आरोपित लालबाबू नट ओल्हनपुर गांव का निवासी है। वह लंबे समय से पुलिस की गिरफ्त से बाहर था।
गिरफ्तारी का विवरण थानाध्यक्ष सुभाष कुमार सिंह ने बताया कि गड़खा थाना कांड संख्या 205/25 में नामजद लालबाबू नट को धर्मबागी बाजार से गिरफ्तार किया गया। पुलिस के अनुसार, वर्ष 2025 में केवानी गांव स्थित एक घर में हुई डकैती की घटना में उसकी संलिप्तता सामने आई थी। वारदात के बाद से वह फरार चल रहा था। गुप्त सूचना के आधार पर पुलिस ने धर्मबागी बाजार में छापेमारी कर उसे दबोच लिया। गिरफ्तारी के बाद उससे पूछताछ की गई और आवश्यक कानूनी प्रक्रिया पूरी करने के बाद उसे न्यायिक हिरासत में छपरा मंडल कारा भेज दिया गया।
आरोपितो...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.