Chapra News: कृषि उत्पादों के निर्यात की संभावनाओं पर चर्चा
छपरा, सितम्बर 30 -- Chapra News: मांझी । कृषि एवं प्रसंस्कृत खाद्य उत्पाद निर्यात विकास प्राधिकरण के क्षेत्रीय कार्यालय, पटना द्वारा कृषि विज्ञान केंद्र, मांझी में कृषि निर्यात पर एक दिवसीय क्षमता निर्माण कार्यक्रम आयोजित किया गया। अध्यक्षता केंद्र के वरीय वैज्ञानिक एवं प्रधान डॉ. रविंद्र कुमार तिवारी ने की। उद्यान विशेषज्ञ डॉ. जितेन्द्र चंदोला, डीडीएम नाबार्ड सुधीर कुमार तिवारी, सहायक निदेशक उद्यान निखिल राज तथा एपीडा के एसोसिएट सौरभ कुमार उपस्थित रहे। कार्यक्रम में मांझी, रिविलगंज, एकमा, जलालपुर, गड़खा, अमनौर, परसा और इसुआपुर प्रखंडों के व्यापारियों, जैविक उत्पाद संचालकों, एफपीओ प्रतिनिधियों और प्रगतिशील किसानों सहित लगभग 85 प्रतिभागियों ने भाग लिया। प्रतिभागियों ने कृषि उत्पादों के निर्यात की संभावनाओं और प्रक्रिया में गहरी रुचि दिखाई।...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.