Chapra News: कुल्हाड़ी से हमला कर किया घायल, छह नामजद
छपरा, अगस्त 5 -- Chapra News: तरैया। थाना क्षेत्र के पंचभिंडा गांव में पूर्व विवाद को लेकर एक व्यक्ति पर कुल्हाड़ी से हमला कर गंभीर रूप से घायल कर दिया गया। इस संबंध में घायल अच्छे लाल राउत ने बुधवार को स्थानीय थाने में प्राथमिकी दर्ज कराई है। प्राथमिकी में शोभा देवी, रितु कुमारी, प्रीति कुमारी, अंजली कुमारी, छठी कुमारी एवं पूनम देवी को नामजद आरोपित बनाया गया है। पुलिस मामले की जांच में जुट गई है।
महिला से बदसलूकी का विरोध करने पर मारपीट मारपीट का मामला सामने आया है। आरोप है कि लोहे की रॉड से हमला कर महिला को गंभीर रूप से घायल कर दिया गया। इस संबंध में पीड़िता मनिता देवी ने बुधवार को स्थानीय थाने में प्राथमिकी दर्ज कराते हुए संतोष सिंह एवं शनि कुमार को नामजद आरोपित बनाया है। पुलिस मामले की जांच कर रही है।
चोरी के दौरान गृहस्वामी पर हमला...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.