छपरा, जुलाई 15 -- Chapra News: मढ़ौरा। एक संवाददाता फरार चल रहे मढ़ौरा के एक शराब तस्कर ने कुर्की-जब्ती की कार्रवाई के दौरान बुधवार को पुलिस के समक्ष आत्मसमर्पण कर दिया। बुधवार को एसडीपीओ सविन्द्र कुमार दास के नेतृत्व में अंचल निरीक्षक नागेन्द्र सहनी एवं थानाध्यक्ष राजकिशोर प्रसाद की टीम फरार अभियुक्त साहेब राय के घर न्यायालय के आदेश पर कुर्की-जब्ती की कार्रवाई करने पहुंची थी। पुलिस के पहुंचते ही अभियुक्त के परिजनों ने कार्रवाई का हल्का विरोध किया। इसके बाद पुलिस ने सख्ती दिखाते हुए कार्रवाई आगे बढ़ाई। पुलिस की दबिश बढ़ने पर काफी समय से फरार चल रहा अभियुक्त साहेब राय स्वयं सामने आया और पुलिस के समक्ष आत्मसमर्पण कर दिया। इसके बाद पुलिस ने उसे गिरफ्तार कर आगे की कानूनी प्रक्रिया शुरू कर दी। एसडीपीओ सविन्द्र कुमार दास ने बताया कि राज्यभर में ...