छपरा, अगस्त 18 -- Chapra News: मकेर । मकेर थाना क्षेत्र के एक गांव की किशोरी के लापता होने को लेकर उसकी मां ने प्राथमिकी दर्ज कराई है। दर्ज प्राथमिकी के अनुसार 13 अगस्त की शाम करीब चार बजे किशोरी घर से बिना बताए कहीं चली गई। काफी खोजबीन के बाद भी उसका कोई सुराग नहीं मिला। इससे परिजन किसी अनहोनी की आशंका को लेकर चिंतित हैं। पुलिस ने प्राथमिकी दर्ज कर मामले की जांच शुरू कर दी है।

अपहरण का मामला सीएसपी से रुपये लेने गई युवती का अपहरण, प्राथमिकी दर्ज तरैया । थाना क्षेत्र के चंचलिया गांव स्थित पीएनबी सीएसपी से रुपये लेने गई युवती के अपहरण का मामला सामने आया है। इस संबंध में युवती की मां ने मंगलवार को स्थानीय थाने में प्राथमिकी दर्ज कराई है। इसमें मशरक थाना क्षेत्र के गोपालबाड़ी गांव निवासी संजीत राम को नामजद किया गया है। आरोप है कि युवती को स...