Chapra News: किराना दुकान में बम विस्फोट मामले में एक गिरफ्तार
छपरा, जुलाई 2 -- Chapra News: मकेर (सारण), एक संवाददाता। मकेर थाना क्षेत्र के नौकाढा बांध ढाला स्थित किराना दुकान में हुए बम विस्फोट मामले में पुलिस ने एक आरोपित को गिरफ्तार कर जेल भेज दिया है। गिरफ्तार आरोपित की पहचान नौकाढा गांव निवासी पप्पू राय के रूप में हुई है। गौरतलब है कि रविवार को हुए इस बम विस्फोट में एक युवक की मौत हो गई थी, जबकि अखिलेश कुमार गंभीर रूप से घायल हो गए थे। उनका इलाज पटना के एक अस्पताल में चल रहा है। पुलिस ने इस मामले को गंभीरता से लेते हुए प्राथमिकी दर्ज कर जांच तेज कर दी है।
पुलिस जांचमामले की कड़ियों को जोड़ने के लिए पुलिस कुछ संदिग्ध लोगों के मोबाइल कॉल डिटेल रिकॉर्ड (सीडीआर) भी खंगाल रही है। पुलिस का कहना है कि जांच के आधार पर आगे की आवश्यक कार्रवाई की जाएगी। पूर्व विवाद में मारपीट, छह नामजद पर प्राथमिकी तरैया...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.