छपरा, जुलाई 19 -- Chapra News: गड़खा अंचल का पूरे बिहार में 34वां स्थान, सारण में रहा अव्वल सीओ नीली यादव के नेतृत्व में विभिन्न राजस्व और भूमि संबंधी योजनाओं के निष्पादन का मिला बेहतर परिणाम गड़खा, एक संवाददाता। राजस्व और भूमि सुधार विभाग द्वारा जारी वर्क डिस्पोजल इवैल्यूएशन रिपोर्ट में गड़खा अंचल ने उत्कृष्ट प्रदर्शन करते हुए पूरे बिहार के 537 अंचलों में 34वां स्थान हासिल किया है। वहीं सारण जिले के सभी अंचलों में गड़खा पहले स्थान पर रहा है। इस उपलब्धि से अंचल कार्यालय के अधिकारियों और कर्मियों में उत्साह का माहौल है।

प्रदर्शन की रिपोर्ट जारी रिपोर्ट के अनुसार गड़खा अंचल को विभिन्न कार्यों के निष्पादन के आधार पर 67.67 अंक प्राप्त हुए हैं। मूल्यांकन में परिमार्जन प्लस, म्यूटेशन, अभियान बसेरा-2, ई-मापी, आरसीएमएस अतिक्रमण वादों के निष्पादन...