Chapra News: करंट लगने से तीन वर्षीय मासूम की मौत, परिवार में पसरा मातम
छपरा, जुलाई 31 -- Chapra News: दाउदपुर (मांझी)। दाउदपुर थाना क्षेत्र के सिसवां खुर्द गांव में करंट लगने से तीन वर्षीय मासूम बच्ची की गुरुवार की शाम मौत हो गई। मृतका की पहचान उक्त गांव निवासी प्रीतम सिंह की पुत्री तृषिका कुमारी के रूप में हुई है। परिजनों के अनुसार तृषिका घर के दरवाजे पर खेल रही थी। इस दौरान वह कर्कट में लगे लोहे के पाइप के संपर्क में आ गई, जिसमें कथित रूप से करंट प्रवाहित हो रहा था। करंट लगते ही वह अचेत होकर गिर पड़ी। घटना के बाद परिजन बच्ची को तत्काल दाउदपुर में प्राथमिक उपचार के लिए ले गए। चिकित्सकों ने उसकी गंभीर स्थिति को देखते हुए पहले छपरा सदर अस्पताल और फिर बेहतर इलाज के लिए पटना रेफर कर दिया। परिजनों ने बताया कि पटना ले जाने के दौरान रास्ते में ही उसकी मौत हो गई। तृषिका अपने माता-पिता की इकलौती पुत्री थी। उसके बाद ...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.