Chapra News: करंट की चपेट में आने से युवक की मौत, परिवार में मचा कोहराम
छपरा, अगस्त 1 -- Chapra News: इसुआपुर, एक संवाददाता। स्थानीय थाना क्षेत्र के आतानगर गांव में शनिवार की सुबह करंट की चपेट में आने से एक युवक की मौत हो गई। मृतक की पहचान उसी गांव के ड्राइवर विजय सिंह के 22 वर्षीय अविवाहित पुत्र अभिनंदन कुमार उर्फ लालू के रूप में हुई है। स्वजनों के अनुसार, किसी कार्य के दौरान वह अचानक बिजली की चपेट में आ गया। घटना के बाद स्वजन उसे तत्काल एक निजी अस्पताल ले गए।जहां प्राथमिक उपचार के बाद उसकी गंभीर स्थिति को देखते हुए सदर अस्पताल, छपरा रेफर कर दिया गया। वहां चिकित्सकों ने जांचोपरांत उसे मृत घोषित कर दिया। युवक की असामयिक मौत से पूरे परिवार पर दुखों का पहाड़ टूट पड़ा है। घटना के बाद स्वजनों का रो-रोकर बुरा हाल है। वहीं गांव में शोक व्याप्त है。
22 वर्षों से फरार लाल वारंटी गिरफ्तार परसा, एक संवाददाता। स्थानीय प...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.