Chapra News: करंट की चपेट में आई महिला की इलाज के दौरान मौत
छपरा, अक्टूबर 14 -- Chapra News: छपरा, हमारे संवाददाता। करंट की चपेट में आने से गंभीर रूप से झुलसी महिला की इलाज के दौरान छपरा सदर अस्पताल में मौत हो गई। मृतका की पहचान इसुआपुरर थाना क्षेत्र की रहने वाली रानी देवी के रूप में की गई है। घटना के बाद से मृतका के परिजनों का रो-रोकर बुरा हाल है। मिली जानकारी के अनुसार, रानी देवी पूजा करने के लिए घर से निकली थीं। इसी दौरान वह चापाकल पर हाथ-पैर धो रही थीं। तभी वह अचानक करंट की चपेट में आ गईं। हादसे के बाद परिजनों ने उन्हें इलाज के लिए अस्पताल पहुंचाया, जहां उपचार के दौरान उनकी मौत हो गई। महिला की मौत के बाद छपरा सदर अस्पताल में शव का पोस्टमार्टम कराया गया। इसके बाद शव परिजनों को सौंप दिया गया। मौत की सूचना मिलते ही परिवार में कोहराम मच गया। परिजनों के बीच चीख-पुकार से माहौल गमगीन हो गया।
हिंदी ह...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.