छपरा, सितम्बर 3 -- Chapra News: फोटो- 16-ग्लैक्सी स्कूल में जन्माष्टमी उत्सव में शामिल बच्चे छपरा। ग्लैक्सी स्कूल में गुरुवार को जन्माष्टमी का पावन पर्व हर्षोल्लास, भक्ति एवं उत्साह के साथ मनाया गया। कार्यक्रम का उद्देश्य विद्यार्थियों को भगवान श्रीकृष्ण के जीवन एवं शिक्षाओं से परिचित कराने के साथ-साथ उनकी रचनात्मकता, प्रतिभा व सहभागिता को प्रोत्साहित करना था। कार्यक्रम को विद्यालय की सचिव संगीता सिंह के प्रेरणादायक संबोधन ने विशेष रूप से सार्थक बनाया। उन्होंने विद्यार्थियों को भगवान श्रीकृष्ण के जीवन से मिलने वाली महत्वपूर्ण सीखों पर प्रकाश डालते हुए कहा कि हमें कठिन परिस्थितियों में साहस बनाए रखना, अपने कर्तव्यों का ईमानदारी से पालन करना, सत्य का साथ देना, विनम्र रहना, विवेकपूर्ण निर्णय लेना और सदैव सही मार्ग पर चलना सीखना चाहिए। उन्हों...