छपरा, सितम्बर 30 -- Chapra News: नगरा। प्रखंड क्षेत्र के कटेसर रसूलपुर स्थित उर्स मेले में कव्वाली कार्यक्रम के दौरान किसी बात को लेकर मंगलवार और बुधवार की मध्यरात्रि दो पक्षों में मारपीट हो गई। घटना में दोनों पक्षों से सात लोग घायल हो गए। सभी घायलों को इलाज के लिए नगरा सीएचसी में भर्ती कराया गया।

घायलों की स्थिति ड्यूटी पर मौजूद चिकित्सक डॉ. इकबाल अंसारी ने प्राथमिक उपचार के बाद बेहतर इलाज के लिए सभी को सदर अस्पताल, छपरा रेफर कर दिया। घायलों में कटेसर निवासी परवेज आलम (60), औरंगजेब आलम (28), तबरेज आलम (45) और फैजुल्लाह आलम (20) शामिल हैं। वहीं, दूसरे पक्ष से कटेसर निवासी फरहान आदिल (18), रहमत आलम (31) तथा जनता बाजार थाना क्षेत्र के मुरारीपुर निवासी गुफरान आलम (18) घायल हुए हैं। बताया जाता है कि कव्वाली कार्यक्रम के दौरान किसी बात को लेक...